2027कितना चमकेगा बॉबी पंवार का हीरा
उत्तराखंड की सियासत में नए विकल्प का आगाज!
देहरादून में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की प्रेस वार्ता में ‘राज्य स्वराज पार्टी’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही पार्टी के चुनाव चिह्न ‘हीरा’ 💎 को भी लॉन्च किया गया।
इस मौके पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने राज्य स्वराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर एकजुट होकर नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
प्रदेश के स्वाभिमान, जनहित, विकास और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर एक नया राजनीतिक विकल्प देने का संकल्प लिया गया।
अब देखना होगा कि उत्तराखंड की सियासत में हीरा चुनाव चिह्न और राज्य स्वराज पार्टी कितना नया राजनीतिक प्रभाव छोड़ पाती है।
नया संकल्प, नया विकल्प — उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए नई शुरुआत!
#राज्य_स्वराज_पार्टी #उत्तराखंड_स्वाभिमान_मोर्चा #नया_विकल्प #उत्तराखंड_की_राजनीति #देहरादून #UttarakhandPolitics