कुर्था: चंदन कुमार झा ने कुर्था थाना में कमान संभाली, कानून-व्यवस्था सुधारने पर रहेगा ध्यान
Kurtha, Arwal | May 29, 2026 कुर्था थाना में शुक्रवार को चंदन कुमार झा ने 31वें थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी तथा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने की बात कही