हलसी: हलसी थाना पुलिस ने कोनाग गांव से मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
हलसी पुलिस ने कोनाग गांव से हलसी थाना कांड संख्या 03/26 मारपीट मामले में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12:15 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में अनिल राम एवं वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया. 28 दिसंबर 2025 की रात कोनाग गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. मामले में 9 लोग नामजद हैं.