हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, अधिकारियों को दिए भू स्खलन के स्थाई समाधान के निर्देश
हरिद्वार के DM कर्मेंद्र सिंह ने आज चंडी देवी मंदिर में पुजा अर्चना की। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर की पहाड़ियों पर हो रहे भूस्खलन के स्थाई समाधान की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक रिपोर्ट बनाकर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जाएगी और भू स्खलन रोकने के स्थाई समाधान किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने श्यामपुर क्षेत्र में हो रहे भू कटाव का निरीक्षण भी किया।