गभाना: चंडौस थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर को किया निलंबित
चंडौस थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने मंगलवार देर रात करीब डेढ बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त में लगी पुलिस ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गतरात्रि चंडौस थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए लगाई गई पुलिस ड्यूटियों को चेक किया।