मंझनपुर: कौशाम्बी न्यायालय में 03 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलझेंगे सैकड़ों मामले
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 03 मार्च 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दीवानी न्यायालय, कौशाम्बी में जिला जज और प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया जाएगा। ये जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल ने दी है।