मंझनपुर: कौशांबी इलाके में चोरों ने पानी के बहाने घर में घुसकर दंपति को पीटकर लाखों की लूट की
कौशांबी थाना क्षेत्र के कबीर आश्रम के पास अपने नलकूप में रहने वाले कालका प्रसाद और शिवरानी देवी के घर बृहस्पतिवार देररात 6 चोर पानी मांगने के बहाने घुसे।घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी और घर में मौजूद लाखों रुपए के जेवरात अपने साथ चुरा ले गए।शिव बाबू के घर में भी सेंधमारी कर घुसे चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की है शुक्रवार दोपहर पुलिस जांच करने पहुंची थी।