मंझनपुर: आठ दिनों से लापता युवती का शव बिदाव गांव में कुएं से मिला, पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकालकर भेजा पोस्टमार्टम
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव में शुक्रवार को समय 11 बजे एक कुएं से 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती 16 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने दो दिन बाद 18 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन आठ दिन बाद उसका शव गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ।