कालपी: उसरगांव हाइवे के पास ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार के लगे 40 टाके, पुलिस ने ट्रक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jul 18, 2025 कालपी के महेबा निवासी अभिलाख ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 4 जुलाई को मैं चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था, तभी उसरगांव हाईवे के पास पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मैं गंभीर घायल हो गया तथा इलाज के दौरान 40 टाँके लगे हुए हैं, वही पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।