तरहसी: नई दिल्ली में पर्यटन मंत्री से मिले सांसद, श्रीबंशीधर नगर और राधाकृष्ण मंदिर को श्रीकृष्ण सर्किट से जोड़ने की मांग की
पलामू के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर सांसद वीडी राम ने बुधवार शाम 5 बजे नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। गढ़वा के श्री बंशीधर नगर मंदिर एवं पलामू के चैनपुर बभंडी में राधाकृष्ण मंदिर की महता को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसाद योजना के तहत श्री कृष्ण सर्किट से जोड़ने की मांग की।