🏆 पीवीआरपी एकेडमी दिबियापुर में गुरु नानक जयंती पर वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित, विजेता छात्र-छात्राएं मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित
📍 दिबियापुर (औरैया)। पीवीआरपी एकेडमी, दिबियापुर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जी.एन. अग्रवाल (प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर समिति) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों संस्थापक श्री संतोष कुमार पांडे, प्रबंधक इंजीनियर श्री दिनेश पांडे तथा अध्यक्ष डॉ. ललित पांडे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर श्री एम.ए. रूमी एवं प्रधानाचार्य श्री प्रशांत पुरवार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
🏃 इन प्रतियोगिताओं में दिखा विद्यार्थियों का दम
खेलकूद समारोह में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट थ्रो, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं छोटे बच्चों के लिए फ्रॉग रेस, सैक रेस और स्पून रेस आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।
समारोह को सफल बनाने में स्पोर्ट्स कोच श्री इंद्रजीत सिंह एवं मिस नीतू यादव का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र सिंह ने किया।
समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और उत्साह की अतिथियों ने सराहना की।
दिबियापुर द लीजेंड परिवार | जानकारी भरोसे की ❤️
#Dibiyapur #Auraiya #PVRPAcademy #AnnualSportsDay #GuruNanakJayanti