धामपुर: अफजलगढ के गांव मानियावाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर बनेली नदी के पुल से नीचे खाई में गिरी, दो युवक घायल
Dhampur, Bijnor | Jan 17, 2025 अफजलगढ क्षेत्र के गांव मानियावाला निवासी शहजाद व मोनिस कार से काशीपुर से घर लौट रहे थे।शुक्रवार को करीब चार बजे कार अनियंत्रित होकर बनेली नदी पुल से नीचे गिर गई। जिसमे दोनो घायल हो गए। दोनो को नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया।कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनो युवको की हालत ठीक बताई जा रही है।