पाली: पाली थाना परिसर में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
Pali, Lalitpur | May 25, 2026 आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पाली थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक पाली दीपक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक के दौरान उन्होंने सभी लोगों से आगामी त्यौहारों को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की।