कायमगंज: नबावगंज बबना तिराहा निवासी ने दादी की हत्या कर 14 बीघा जमीन हड़पने का किया प्रयास, पोता गिरफ्तार
नवाबगंज नगर के बबना तिराहा स्थित मकान में 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका के पति जगमोहन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने उनके भाई रामरतन के नाती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में जमीन हड़पने के उद्देश्य से लक्ष्मी देवी की हंसिए से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।