जमुई: ईंट लदे ट्रैक्टर के पलटने से 5 बाल मजदूर घायल, श्रम विभाग ने चिमनी भट्ठा के नियोजक पर कराया FIR दर्ज
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 मिर्चा गांव स्थित संचालित रॉयल ब्रिक्स चिमनी भट्ठा पर नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाने मामले में श्रम विभाग द्वारा नियोजक पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई डीएम नवीन के निर्देश पर जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई है। उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।