मुगलसराय: अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से आज तीन बिछड़े दंपति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे निर्देशानुसार अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को ऐसे ही तीन परिवारों के विवाद को समाप्त कराते हुए समझा-बुझाकर पारिवारिक मूल्यों एवं महत्वों को बताते हुए तीन परिवार को राजी-खुशी घर भेजा गया।