दिवंगत बसपा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की तेरहवीं के अवसर पर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक आवास खानवर पहुंचा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिनिधिमंडल ने स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस दौरान बलिया और मऊ के जिलाध्यक्षों समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
AAP नेताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे थे। उनके निधन के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
#UmashankarSingh #Ballia #aamadmipaty #Sanjaysingh #SarveshMishra
Belthara Road, Ballia | Aug 21, 2026