बरहरुवा: आपसी विवाद में बरहरवा के एक शिक्षक ने खाया किटनाशक,बेहतर इलाज हेतु ले जाने के दौरान हुई मौत
घरेलू परेशानी को लेकर बुधवार को बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी गुलाम किब्रिया मंसूरी उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय ताहिरूद्दीन मंसूरी ने कीटनाशक खा लिया। वही स्थिति को बिगड़ता देख पत्नी सहित बेटे व स्थानीय लोगों के सहयोग से बरहरवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था, वही रास्ते में उसकी मौत हो गई।