आज़मगढ़: मदना गांव के पास ऑटोरिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव जहानागंज का निवासी नौशाद ऑटो रिक्शा पर रिजर्व सवारी लेकर मऊ जिले के घोसी जा रहा था। मदना गांव के पास ऑटो रिक्शा पलट गया।ऑटो रिक्शा में 6 लोग बैठे थे | वही घटना के बाद ड्राइवर के साथ दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं | जिनको बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहा इलाज चल रहा है |