नौगढ़: मारपीट के दो आरोपियों को न्यायालय ने तुरंत सजा दी, 500-500 रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया
सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया में मारपीट के दो आरोपी टिहुल और जगलाल को पुलिस की प्रभावी पैरवी पर अदालत ने न्यायालय उठने तक की सजा और प्रत्येक को 500 रुपये का अर्थदण्ड लगाया। पुलिस और जिला मानिटरिंग सेल की संयुक्त कार्रवाई से हुई ये कार्यवाही।