बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने हत्या मामले में लाइनर की भूमिका निभाने के आरोप में किशोर को निरुद्ध कर कोर्ट भेजा
बड़हिया पुलिस ने हत्या कांड में लोहिया चौक से एक किशोर को निरुद्ध कर रविवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा। थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह के अनुसार किशोर कांड संख्या 172/25 में अप्राथमिकी अभियुक्त है। 22 अगस्त 2025 को लोहार गांव निवासी दुकानदार शत्रुघ्न कुमार की गोली मारकर हत्या हुई थी। अनुसंधान में किशोर की लाइनर की भूमिका सामने आयी थी।