डुमरा: मंत्री के निर्देश पर डाटा ऑपरेटर बर्खास्त, जिला कल्याण पदाधिकारी ने दी जानकारी
सीतामढ़ी समाज कल्याण विभाग में कार्यरत एक डाटा ऑपरेटर को मंत्री के निर्देश पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित से ₹50 हजार की घूस मांगने का मामला सामने आया था।