बिजनौर: बिजनौर में अवैध कॉलोनी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जानकारी दी एसडीएम सदर ने
Bijnor, Bijnor | Dec 11, 2024 बिजनौर में अलग-अलग जगह पर काटी जा रही अवैध कॉलोनीयों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को समय करीब 4:00 एसडीएम सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर जिले में जहां भी अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है। उनकी जांच की जा रही है। जल्दी उन अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करके उचित कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन की टीम ने अब तक कई कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है।