बिजनौर: गांव शाहनगर के जंगल में रागिरो को दिखा गुलदार, क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Dec 11, 2024 बिजनौर में बुधवार को समय करीब शाम 7:00 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर के जंगल में राहगीरों को गुलदार दिखाई दिया। राहगीरों ने गुलदार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने वन विभाग की टीम से गांव के पास पिंजरा लगाने की मांग की है।