बिजनौर: बिजनौर में फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान के अपहरण मामले में खुलासे के लिए तीन टीमों का हुआ गठन, एसपी ने दी जानकारी
Bijnor, Bijnor | Dec 11, 2024 बिजनौर में 20 नवंबर को हु फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। बुधवार को समय करीब 12:00 बजे एसपी अभिषेक झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा। फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान का अपहरण करके दबंगों ने 20 लाख की रकम ट्रांसफर कर ली थी।