बिजनौर: गांव लाडनपुर में जंगल में शौच के लिए गए 80 वर्षीय बुजुर्ग को सांड ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 11, 2024 बुधवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव लाडनपुर में सोच के लिए गए एक 80 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र सैनी को आवारा सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामचंद्र सैनी की मौत हो गई। जिससे उनके पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन आवारा सांड आज तक नहीं पकड़ा गया।