जमुई: बालाडीह गांव में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 5, 2026 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाडीह गांव में पड़ोसी युवकों ने जयेंद्र कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे जयेंद्र कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद गुरुवार की सुबह 10:00 बजे घायल जयेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।