छठ महापर्व के मद्देनजर गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे द्वारा बनाए गए यात्री आश्रय स्थलों का जायजा लिया और वहां ठहरे यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी भी ली। सदर सांसद ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई,पेयजल,बैठने की व्यवस्था,सुरक्षा और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान सदर सांसद रवि किशन सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी पहुंचे। वहां उन्होंने निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। सांसद ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा,स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री गोरखपुर पहुंचते हैं,इसलिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सांसद रवि किशन शहर के प्रमुख छठ घाटों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने साफ-सफाई,
बैरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और छठ व्रतियों की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
#GorakhpurkeSadarsansadRaviKishan
#purvottarrailwayGorakhpur
#SNewsliveGorakhpur