गोरखपुर के रचित हॉस्पिटल के मालिक डॉ रवि राय और उनके लोगों पर महिला अधिवक्ता निधि यादव ने मारपीट, धमकी देने और उनकी पुश्तैनी जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। निधि यादव का दावा है कि जमीन पर पिछले 35-40 साल से उनके परिवार का कब्जा है और उन्होंने अपनी ही जमीन पर टीन शेड लगवाने का काम शुरू किया था। उनका आरोप है कि इसी दौरान 15-20 लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की।
[ Gorakhpur Khabar Live News ]
#Gorakhpur #GorakhpurNews