चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। यह भवन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के बजट 2023-24 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कमोन्नत हुआ था।