बिसौली: ललुआ नगला गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर
Bisauli, Budaun | Aug 18, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ललुआ नगला गांव में मंगलवार को लगभग 1:00 बजे करीब नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई थी।