सुकोरा गांव के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। लार निवासी बल्लू नाम का व्यक्ति अपने साथी जयराम के साथ बाइक से लुहर्रा गांव से अपने गांव की ओर आ रहा था, रास्ते में सुकोरा गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।