बक्सर: जिले के व्यवसायियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य: एसपी
Buxar, Buxar | Dec 18, 2024 जिले के व्यवसायियों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। एसपी शुभम आर्य ने जिले के औद्योगिक संगठन व व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों एवं प्रमुख व्यवसायियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बक्सर पुलिस ने बुधवार को दोपहर 2 बजे जानकारी दी। इसको लेकर बैठक में एसपी शुभम आर्य व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी मौजूद रहे।