बिंदकी: धानी खेड़ा के समीप हाईवे में आगे जा रहे कंटेनर में पीछे से टकराई कार, गुजरात से बिहार जा रहे 7 लोग घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणनपुर क्षेत्र के अंतर्गत धानी खेड़ा के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे में रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे आगे जा रहे कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार सवार सात लोग गुजरात से बिहार जा रहे थे। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस पहुंची सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भीड़ लगी रही।