करकेली: सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
Karkeli, Umaria | Sep 26, 2026 सेवा मेरा योगदान अभियान सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 तक किये जाने तथा अभियान अंतर्गत चिन्हांकित सेवा गतिविधियों के आयोजन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि 2 अक्टूबर को वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम जिला , विकासखंड, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत में आयोजित किए जायेगे।