बज्जू: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, बज्जु थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Aug 17, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र के गोडू गांव से करीब दो किलोमीटर पहले 12 अगस्त को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामपाल पुत्र मनोहरलाल विश्नोई, निवासी गज्जेवाला, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बाएं पैर की हड्डी टूट गई तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।