गोपालगंज: नगर थाना पुलिस ने स्कार्पियो से 342 लीटर शराब जब्त की, शराब तस्कर फरार
पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्राट अशोक नगर के समीप वाहन जाँच के दौरान एक स्कार्पियो से कुल 342 लीटर देशी शराब बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। साथही, अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया।