नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में हथियारबंद बदमाशों ने किसानों की तैयार मक्का फसल पर कब्जा जमाने और हिस्सा मांगने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए।