रीठी: नागचांद में दो बहनों की लड़ाई के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत गंभीर
Rithi, Katni | Aug 22, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के नागचांद गांव में दो बहनों के बीच हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद किशोरी ने घर में रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।