आज़मगढ़: लालडिग्गी गुरुटोला में बाढ़खंड की जमीन को लेकर बाढ़खंड विभाग व तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटायाअतिक्रमण
आजमगढ़ के थाना कोतवाली के अंतर्गत गुरुटोला लालडिग्गी बांध के समीप गुरुवार को बाढ़ खंड विभाग के द्वारा तहसील प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान बाढ़ खंड विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण सचदेव समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे वहीं तहसील प्रशासन से तहसीलदार करन वीर सिंह समेत अन्य रहे। कार्रवाई से अफरा तफरी की स्थिति रही।