अमरिया: अमरिया क्षेत्र में आंधी-बारिश का कहर, ईंट भट्ठे की ऊंची चिमनी गिरी, बाल-बाल बचे लोग
अमरिया तहसील के भौंनी गांव से बड़ी खबर तेज बारिश और आंधी ने मचाया कहर,अम्बर ब्रिक्स फील्ड की ऊंची चिमनी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा सोमवार को हुआ लेकिन राहत की बात ये रही कि उस वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि,भट्ठा मालिक शारोज अंसारी को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।