शाहजहांपुर: जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने 8 सूत्रीय ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा
शाहजहांपुर महानगर में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने 8 सूत्रीय ज्ञापन नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं में बाजारों की सफाई,जाम नालों को खुलवाने एवं रोडसाइड लाइट को ठीक कराने सहित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।