शाहजहांपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बाल श्रम के खिलाफ जिले में चलाया सर्च अभियान
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग द्वारा जनपद स्तर पर अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास बाल श्रम उन्मूलन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जिले में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होटल ढाबा मैकेनिक शॉप आदि स्थानों को चेक किया गया।