इंदरगढ़: ग्राम मंगरोल हनुमान घाटी पर सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल, गंभीर हालत में महिला ग्वालियर रेफर
डीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगरोल की हनुमान घाटी पर शुक्रवार शाम 4 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सेवड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। सेवड़ा अस्पताल के डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि घायलों में नीतू कुशवाह को रैफर किया है