कोईलवर: कोईलवर बाजार से हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोईलवर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोईलवर बाजार में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद जेल भेज दिया गया ।