मानपुर: प्री प्रायमरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक जिले मे संचालित सभी विद्यालयो मे विद्यार्थियों के लिए आज अवकाश घोषित
Manpur, Umaria | Sep 26, 2026 पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और जल भराव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियो की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित प्री प्रायमरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक सभी शासकीय/अशासकीय/सीबीएसई/आईसीएसई विद्यालयो मे विद्यार्थियों के लिए आज 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया। यह अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए होगा।