नैनीताल काठगोदाम रोड पर हो रहे पैच कार्य पर फिर एक बार सवाल उठ रहे हैं। नैनीताल के हनुमान गढ़ से रूसी तक किया पैच कार्य एक दिन में ही उखड़ने लगा है, जिससे सड़क में फैले कंकर जानलेवा बन चुके है। बता दें राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते विभागों ने जल्दबाजी में सड़कों के गड्ढे भर तो दिए, लेकिन कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तर की होने से पैच उखड़ने लगे हैं।