🌉 राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में जहानाबादवासियों को माननीय मुख्यमंत्री की सौगात! गौरक्षणी–ठाकुरबाड़ी–दरधा पुल निर्माण को मिलेगी गति।
◆ राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने जनसमस्याओं की सीधी सुनवाई की। जहानाबाद से जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं।
✅ पुल निर्माण को बड़ी पहल: आवेदक श्री विनायक पोद्दार के मामले में जिला पदाधिकारी ने बताया कि पुल निर्माण हेतु प्राक्कलन एवं स्केच स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को नवंबर 2026 तक तकनीकी स्वीकृति देकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
🏡 आंगनवाड़ी भवन निर्माण: आवेदक श्री रजनीश कुमार के मामले में जिला पदाधिकारी ने बताया कि पश्चिमी बिगहा महादलित टोला में कायाकल्प योजना के अंतर्गत चयनित आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे अगले 03–04 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
◆ जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय समन्वय स्थापित कर दोनों कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
✨ जनसमस्याओं का समाधान, जहानाबाद के विकास को नई रफ्तार!
#राज्यस्तरीयसहयोगकार्यक्रम #पुलनिर्माण #जिलाप्रशासनजहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 13, 2026