अनूपपुर: दोनिया गांव में सर्पदंश के बाद महिला 70 किमी दूर अकेले अस्पताल पहुंची, सामाजिक कार्यकर्ता ने परिजनों से मिलवाया
अमरकंटक थाना क्षेत्र के दोनिया गांव की 29 वर्षीय सरस्वती पनिका को बुधवार सुबह घर के पास दिशा-मैदान के लिए जाते समय जहरीले सर्प ने पैर में काट लिया। घटना के समय घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन से करीब 70 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचकर स्वयं उपचार के लिए भर्ती हुई।