कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिला कार्यालय में स्थापित मीडिया एवं व्यय अनुवीक्षण कार्यों का किया गया औचक निरीक्षण
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जिला कार्यालय में बनाए गए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति, वीडियो अवलोकन दल और व्यय अनुवीक्षण कार्यालय के कार्यों का औचक निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा रविवार को किया गया। स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए सभी को कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।